(अशोक मदेशिया,क्राइम जासूस)
चोपन/सोनभद्र।
ऊर्जांचल के रेल यात्रियों को एक बार फिर आठ ट्रेनों के निरस्तीकरण और इतनी ही प्रमुख ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन का दंश झेलना होगा। रेलवे दोहरीकरण कार्यो के कारण ईआई चालू करने के संबध में सलाईबनवा,बिल्ली और ओबरा रेलवे स्टेशनों पर नान इंटरलाकिंग कार्य कराने को पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने इसकी वजह बतायी है।
रांची-चोपन,पटना-सिंगरौली,
हावड़ा भोपाल के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को (20) फ0 से (1) मार्च के बीच निरस्त किया गया है।गोमो-चोपन को (17) फ0 से दो मार्च तक तथा चोपन- गोमो ट्रेन को (18) फर० से (3) मार्च तक रेनुकूट तक से ही चलाया जायेगा।11447 व 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस, कटनी-चोपन-सिंगरोली की जगह (24) फ० से (27) फ० तक दीनदयाल उपाध्याय-गढ़वा रोड होते हुए चलायी जायेंगी। टाटा एक्सप्रेस और राजधानी का भी इस दौरान मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

