दुद्धी,सोनभद्र ।
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
निमियाडीह गांव के देवस्थल मामले में एसडीएम कोर्ट से न्याय मिलते ही शुक्रवार को मुख्यतिथी वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त संगठन मंत्री आनन्द जी मुकदमा वादी उदय गुप्ता के साथ विधि विधान से मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर, मंदिर निर्माण का श्रीगणेश किया|
करीब घंटे भर चले पूजन-अर्चन के बाद कानूनी लड़ाई लड़कर गांव की धार्मिक विरासत देव स्थल को बचाने एवं न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया| इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हम भारतीय अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए भी न्याय पालिका पर विश्वास करते हैं| अब जब न्यायालय द्वारा हम सभी के देव स्थल की भूमि का चिन्हाकन कर दिया गया| अब हम सब की जिम्मेदारी है,कि प्रत्येक हिन्दू परिवार की सहयोग से यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए| अधिवक्ता मनोज मिश्रा ने ग्रामीणों को लंबे संघर्ष के बाद जीत की बधाई देते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा मामले से संबंधित अभिलेख को दुरुस्त किया जा चुका है| हमे बगैर किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाए हुए देवस्थल की भूमि को संरक्षित करना है| वहीं मामले के वादी उदय गुप्ता,झुरई राम समेत अन्य ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा कि इस देवस्थल की भूमि को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें अपनी निजी भूमि को गिरवी रख कर्ज लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा है| मंदिर निर्माण के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी भी पड़ेगी, तो भी पीछे नहीं हटेंगे
जबकि टेढ़ा गांव के प्रधानपति सरजू यादव ने बताया कि यहां पहली बार विवाद की स्थिति पांच अक्टूबर 1995 को उस वक्त उत्पन्न हुई,जब गांव निवासी जन्नत अली की पत्नी के निधन के बाद उन्हें लोग यहां दफनाने लगे| उसी वक्त से शुरू हुए विवाद के बाद प्रशासनिक तौर पर इस स्थल को विवादित घोषित करते हुए किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर दोनों पक्ष के लोगों को रोक दिया गया था| जिसके कारण ग्राम देवता की मंदिर भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी| इसको लेकर गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती थी| लेकिन न्यायालय उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के न्यायोचित एवं ऐतिहासिक सर्वमान्य फैसले से लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।वर्षों से लंबित इस विवाद का पटाक्षेप के लिए न्यायाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा के न्यायप्रिय कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जेबीएस महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,दरगाही यादव, सुरेन्द्र सिंह,अधिवक्ता दिलीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार व पीयूष अग्रहरि, ईश्वर प्रसाद निराला,लखन राम जंगली,पूर्व प्रधान रामवृक्ष गोंड़, हृदयनारायण, समेत तमाम लोग मौजूद रहे|

