आदर्श नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार,पगार नहीं मिलने से नाराज।

By:

On: Thursday, February 16, 2023 7:48 AM

---Advertisement---

(अशोक मदेशिया ,क्राइम जासूस)
चोपन/सोनभद्र।

आदर्श नगर पंचायत चोपन मे सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ बस स्टैंड जमकर नारेबाजी की. जिसमें सफाई कर्मचारी एकता के नारे लगाए और वेतन नहीं मिलने से नाराजगी जताई।


आपको अवगत कराते चलें कि सोनभद्र जनपद के चोपन आदर्श नगर पंचायत का है परमामानेंट, संविदा एवं ठीकेदारी सफाई कर्मचारियों ने पूर्ण रूपेण कार्य का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि 8 घंटे की ड्यूटी करने पर उन्हें 21 हजार रुपए मिलते हैं जो कि बहुत ज्यादा कम है उसी से अपने परिवार का पालन पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा करना है। जिससे कि परिवार की जरूरतों को महंगाई के हिसाब से पूरा नहीं कर सकेंते हैं. उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से हम यहां पर सफाई काम कर रहे हैं लेकिन एक भी पैसा नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गया बकाया वेतन मिलने के बाद ही‌ हम लोग कार्य करेंगे।

प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की स्वीकृति मिल गई हो,दो घंटे के बाद सभी के खाते में वेतन बैंक के माध्यम से ट्रान्सफर हो जाएगा।इस दौरान समस्त सफ़ाई कर्मी मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment