पुलिस ने जंगलों में पीएसी बल के साथ चलाया कांबिंग अभियान।

By:

On: Wednesday, February 15, 2023 9:01 AM

---Advertisement---

(अशोक मदेशिया,क्राइम जासूस)

चोपन/सोनभद्र।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी बल के जवानों ने बेजल व आस पास सीमा तक के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और सघन कांबिंग किया।

नक्सली घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन के स्तर पर समय-समय पर सीमा के क्षेत्रों में कांबिंग की जाती हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की टोह लेने हेतु पुलिस और पीएसी के जवानों के द्वारा आज दिनांक थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत बेलछ के जंगलों में संघन कांबिंग की गई।जवानों ने पथरीले रास्ते से होते हुए झाड़ियों से प्रवेश करते हुए पहाड़ी रास्तों पर पहुंचकर जंगलों की सीमा के समीप बेछल व आस पास के जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया।थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने जंगल में बसे गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करें। इस दौरान पुलिस और पीएसी बल के जवान मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment