10 फरवरी से हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।।

By:

On: Wednesday, February 15, 2023 1:07 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
मक्का, सऊदी अरब के लिए एक इस्लामी तीर्थयात्रा है, जो मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र स्थान है। हज शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम सभी वयस्क मुसलमानों के लिए फ़र्ज़ है।
सऊदी अरब ने जनवरी में घोषणा की कि इस साल हज के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी, अरब न्यूज ने देश के हज मंत्री और उमराह तौफीक अल-रबियाह का हवाला देते हुए बताया की हज एक्सपो 2023 में बोलते हुए, तौफीक अल-रबियाह ने कहा कि इस वर्ष हज में भाग लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और इस वर्ष हज तीर्थयात्रियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी।


हज हर मुसलमान का एक सपना होता है ।2023 में होने वाले हज की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है ।इस सम्बंध में
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र श्री राजेश कुमार खैरवार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि हज-2023 में सोनभद्र जनपद के सभी हज यात्रा के इच्छुक आवेदकों का ऑन्लाइन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हो गया है आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक 10 मार्च 2023 तक है।

ऑन्लाइन आवेदन करने हेतु निम्न आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं : –

1) हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2023 के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

2) आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता 03 फरवरी, 2024 से कम नहीं होना चाहिए।

3) आवेदन करते समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

4) एक कवर में एक परिवार के अधिकतम चार व न्यूनतम एक वयस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेंगे,

5) आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी।

6) यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है अथवा अन्य राज्य का है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली/टेलिफोन बिल (लैण्डलाइन)/पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना एवं वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा।

7) प्रत्येक आवेदक के लिए मान्यता प्राप्त कोविड-19 की वैक्सीन का लगा होना अथवा उड़ान से एक माह पूर्व लगवाना आवश्यक होगा तभी यात्रा की अनुमति होगी।

8) आवेदकों की न्यूनतम व अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

जनपद सोनभद्र के हज आवेदक, हज-2023 से सम्बन्धित जानकारी हेतु सी0यू0जी0 नम्बर-7310103543 पर फोन कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं, ई-मेल पर जानकारी हेतु ई-मेल आई.डी पर मेल कर प्राप्त कर सकेंगे।
विशेष रूप से, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 6 फरवरी को एक नई हज नीति की घोषणा की, जिसके तहत आवेदन पत्र मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं और प्रति तीर्थयात्री पैकेज की लागत 50,000 रुपए कम कर दी गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment