वाराणसी/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में भारत की राष्टपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ।महामहिम राष्ट्रपति द्वारा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किया गया।
उनके द्वारा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया गया।श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस गंगा आरती के आलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया और जीवनदायिनी माँ गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है।


