सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजि सलीम,क्राइम जासूस)
उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार द्वारा शाखा प्रबंधक और अमीनों के साथ ऋण के बकाया और अदायगी की समीक्षा की गई। शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में चलायी जा रही ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में शाखा प्रबंधक नदीम खान से ऋण वितरण और ऋणों की अदायगी की जानकारी ली गई, ग्यारह फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में क्षेत्रीय वसूली अमीनो को दस-दस बड़े बकायादारों के ऋण वसूली के लिए निर्देशित किया गया है। बैंक से जुड़े खाताधारकों को दी जाने वाली सुविधा तथा शासन स्तर संचालित की जाने वाली कृषि ऋण और विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को समय से मिले, इस पर चर्चा की गई, इस दौरान बैंक शाखा के कर्मचारी तहसील से सभी सम्बंधित अमीन अशोक आर्य, हेमनाथ तिवारी, श्री अवधेश कुमार एवं सम्मानित खातेदार उपस्थित रहे!
साथ ही साथ उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बकायेदार द्वारा अपना अपना ऋण की अदायगी कर खाता में जमा कर खाते बंद नहीं करते है तो ऐसी परिस्थिति में कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

