क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दुद्धी ने विंढमगंज को पंद्रह रनों से हराया

---Advertisement---

राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में श्री राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में शिवाजी क्रिकेट क्लब दुद्धी ने सन राइज  क्रिकेट क्लब विंढमगंज को पंद्रह रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विंढमगंज थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।उन्होंने खिलाड़ियों को लगन और ईमानदारी के साथ लगातार परिश्रम करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वाथ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है।खेल से तालुक्क तथा इसकी जीवन में आवश्यकता के बावत कहा कि मन लगाकर खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने युवाओं को मोबाइल का खेल छोड़कर मैदान में खेलने की नसीहत दी। समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी एवं प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने भी सभा को संबोधित किया।समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment