रेलवे मैदान में अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट का शुभारंभ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। रेलवे फुटबॉल मैदान में अन्तर विभागीय टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरूआत मुख्य अतिथि मण्डल यातायात प्रबन्धक चोपन के द्धारा फीता काट कर किया गया मुख्यअतिथि के साथ सहायक यातायात प्रबन्धक चोपन, ए डी एम ई (पावर) और ए डी एम ई ( सी & डब्लू) अधिकारीगण उपस्थित थें।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अधिकारियों को बुके भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
इसके बाद एस एन जी पब्लिक स्कूल गौरव नगर के बच्चों द्धारा स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया।अम्मपायर रोमी गिरि और सुरज कुमार दोनो टीम के कप्तान सोनू तिवारी, कुन्दन श्रीवास्तव के साथ टांस कराया।
जिसमे लोको टीम के कप्तान सोनू तिवारी ने टास जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 107 रन बना कर ट्राफिक टीम को 108 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राफिक टीम ने (47) रन बनाकर आल आउट हो गई।
मैन ऑफ द मैच घोषित आलोक हुए जो 4ओवर में 4 विकेट लिए और 40 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैच ए डी एम ई यू पी सिंह के हाथों दिया गया।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट संजोजक राकेश कुमार, भारती, उज्जवल,रौशन,आर के यादव,कपिल,सोनू, संतोष,एस पी सिंह,सूरज,रोहित कुमार,सुजीत कुमार राजीव सहित अनेकों का लगातार सहयोग है।टूर्नामेंट के कमेंट्री कपिल कुमार के द्वारा किया गया। ये अपने कमेंट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किये।
खेल का आनन्द उठाने के लिए सभी विभाग के पर्यवेक्षक सहित सैकड़ों कर्मचारीगण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment