प्रधानमंत्री आवास में बालू की आपूर्ति सस्ते दरों पर दिए जाने को लेकर एसडीएम को ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र )दुद्धी विकासखंड के क्षेत्रीय गांव के ग्राम प्रधानों ने आज संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी दुद्धी को सस्ते दरों पर ग्रामीणों को बालू उपलब्ध कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांग किया कि दुद्धी विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में बेसहारा बेघर गरीब जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास आवंटित किया गया है। जिसके निर्माण हेतु बालू न मिल पाने के कारण भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास अधर में लटका हुआ है। साथ ही सभी गरीबो को पक्का छत देने को सरकार का सपना अधूरा दिख रहा है ।इसको ध्यान में रखते हुए दुद्धी ब्लाक के ग्रामीणों को मिले प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने हेतु सस्ते दरों पर बालू उपलब्ध कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है ।इस मौके पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जयसवाल ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव ग्राम प्रधान रजखड़ गुंजा मौर्य प्रतिनिधि राजू मौर्या जाबर प्रतिनिधि अभय जयसवाल सहित अन्य ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment