तरंगिनि महिला मंडल ने किया स्वेटर वितरण, खिले बच्चों के चेहरे।

By:

On: Tuesday, January 17, 2023 1:14 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
सर्दियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में एक बार फिर हमेशा की तरह हिण्डाल्को तरंगिनि महिला मंडल की सदस्याएं मदद के लिए आगे आई हैं। तरंगिनि महिला मंडल की सदस्याओं ने हिण्डाल्को महिला मंडल उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किये। महिला मंडल ने कुल 1217 स्वेटर का वितरण किया।


तंरगिनि महिला मंडल की टीम ने कड़कती ठंड में बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटरों को वितरण किया। वहीं ठंड में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नागेश ने कि “ठंड अपने शीर्ष पर है, ऐसे में हमें अपने आसपास यह ध्यान देना चाहिए कोई जरूरतमंद ठंड से ठिठुरे। हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम लोगों की मदद के लिए स्वयं से आगे आएं।” उन्होंने मंडल की ओर से आगे भी इसी प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीमा सिंह, पूनम रॉय एवं हिण्डाल्को सीएसआर हेड प्रमुख अभिजीत कुमार भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन हिण्डाल्को सीएसआर के राजेश सिंह, प्रदीप एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के सहयोग से किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment