टाउन क्लब ए ने डॉ एच. पी.सिंह एकेडमी रावटसगंज को 33 रनों से किया पराजित ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर खेले जा रहे हैं 36 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला टाउन क्रिकेट क्लब ए और डॉ.एचपी सिंह एकेडमी रावटसगंज के बीच खेला गया | टास टाउन क्लब ए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रनों का स्कोर बनाया | जिसमें निशांत ने 5 छक्के 4 चौकों की मदद से 54 रन , नागेंद्र ने 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 30 रन, रितेश ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन, रेहान खान ने 2 छक्के की मदद से 17 रन बनाए | जबकि रावटसगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अखिलेश ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट, रघु ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट, सत्यम ने 1 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया | बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावटसगंज ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सका | जिसमें राघव ने 3 छक्के व 8 चौकों की मदद से 60 रन, प्रशांत ने 1 चौके की मदद से 18 रन बनाएं | जबकि टाउन क्लब ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए नागेंद्र ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट , गौश खान ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट ,ओमकार ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया | इस प्रकार से टाउन क्लब ए ने 33 रनों से डा.एच पी सिंह एकेडमी रावटसगंज ,को पराजित किया | आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नागेंद्र को मुख्य अतिथि जनाब अयूब खान के हाथों प्रदान किया गया | जबकि अंपायरिंग की जिम्मेदारी सुनील गुप्ता व विकी ने अदा किया | और कमेंट्री की भूमिका सलीम खान, सुनील कुमार जयसवाल और वरुण जौहरी ने निभाया | कल का मैच आज की विजेता टाउन क्लब ए और गढ़वा (झारखंड) के बीच खेला जाएगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment