शक्तिनगर/सोनभद्र राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में संत जोसेफ़ स्कूल की छात्राओं का प्रतिनिधित्व।*
पानीपत में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में संत जोसेफ़ स्कूल, शक्तिनगर की चयनित छात्राओं वैष्णवी श्रीवास्तव तथा आकांक्षा गरी ने उत्तर प्रदेश की टीम में संयुक्त रूप से प्रतिनिधित्व किया।
प्रशिक्षक प्रकाश मरांडी के नेतृत्व में पानीपत में संपन्न प्रतियोगिता में कर्नाटक के साथ संयुक्त रूप में उत्तर प्रदेश की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर छात्राओं ने हमें गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में संत जोसेफ़ स्कूल की छात्राओं का प्रतिनिधित्व
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, January 7, 2023 10:15 AM
---Advertisement---

