रवि सिंह
( दुद्धी सोनभद्र )दुद्धी के टीसीडी क्रीडांगण में चल रहे 36 वे अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सातवां मैच झारखंड रांची बनाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें टॉस पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।जिसमें 20 ओवरों में रांची की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 184 रन का 9 विकेट खोकर बनाए जिसके बल्लेबाजी के क्रम में राजा बाबू ने 5 छक्का और 3 चौके की मदद से 53 रन बनाए गौरव ने 4 छक्का की मदद से 28 रन शमशेर ने 2 छक्का और 3 चौके की मदद से 25 रन आकाश सिंह ने 2 चौके की मदद से 14 रन बनाए वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गेंदबाज योगेश ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट विनोद ने चार ओवर में 42 रन दे कर दो विकेट अजमत अली ने 4 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट अर्जित किया।दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी पंडित दीनदयाल नगर ने 20 ओवर में 174 रन 8 विकेट खोकर बल्लेबाजी कर बनाएं जिसमें प्रियांशु 02 चक्का 04 चौकों की मदद से 45 रन योगेश राणा ने दो छक्का तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए हेमंत ने 1 छक्का दो चौके की मदद से 17 रन बनाए शुभम ने 1 छक्का लगाए।। गेंदबाजी करते हुए रांची की हिमांशु ने 4 ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट आकाश ने 4 ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट गौरव ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अर्जित किया ।इस प्रकार से रांची की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को 10 रनों से पराजित किया ।रांची के खिलाड़ी राजा बाबू को मैन ऑफ द मैच घोषित हुए जिन्हें कस्बा इंचार्ज संजय सिंह के हाथों से पुरस्कार दीया गया मैच के निर्णायक इकबाल कुरैशी एवं सुनील गुप्ता उर्फ बिल्लू जी स्कोरिंग राहुल निशांत कमेंट्री सुनील जायसवाल इरफान खिलाड़ी जीतू जोहरी अध्यक्ष सुमित सोनी सचिव जबी खान आदि लोग मौजूद रहे। कल का मैच रांची बनाम चोपन के बीच खेला जाएगा।।

