ब्रेकिंग न्यूज़ :- पुराने साल के जाते-जाते हुई बड़ी दुर्घटना दुद्धी में एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

By:

On: Saturday, December 31, 2022 5:49 PM

---Advertisement---

 

दुद्धी सोनभद्र।

(रवि सिंह, क्राइम जासूस)

राखल लदे हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत दूसरा घायल संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने की घटना लगभग रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है।

दो युवक जो मछली बेचने का कार्य करते थे दुकान बढ़ा कर खजुरी अपने घर की ओर वापस हो रहे थे जैसे ही हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे तेज रफ्तार में आ रही छत्तीसगढ़ की हाईवा CG12BH0236 के चपेट में आ गए जिससे चालक पिंटू उर्फ दिलशाद उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र लाडे हाईबा के बीचो बीच चला गया और वही पीछे बैठे अफजल पुत्र अयूब उम्र लगभग 20 वर्ष जिसकी हाईवा के पिछले चक्के के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व शव क्षत-विक्षत हो गया वही दूसरे युवक को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है ।

दुर्घटना में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए । दुर्घटना की सूचना मिलते ही कस्बे में तमाशबीन की भीड़ लग गई मौके पर पहुंचे दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय एवं हलका इंचार्ज संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम करते हुए शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेजवाया और अग्रिम कार्यवाही में जुड़ गए वही घटना हुई ट्रक को कब्जे में ले कोतवाली में खड़ा कराया।। इस बड़ी दुर्घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि इन दिनों सड़क पर राखल बालू सोलिंग गिट्टी लेकर हाईवा तेज रफ्तार भर रहे हैं जिससे लोगों में भय बना हुआ है । इस दुर्घटना से लोग और भी दहशत हो गए स्थानीय लोगों ने कस्बे में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग किया है।खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा कोतवाली में तहरीर दी जा रही थी।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment