विंढमगंज खेल मैदान में फाइनल मैच के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ।

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज ।सोनभद्र थाना क्षेत्र स्थित भारतीय इंटरमीडिएट विंढमगंज खेल मैदान में फाइनल मैच के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बसपा नेता संजय गोंड व विशिष्ट अतिथि राम विचार गौतम उपस्थित थे। मुख्य
अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और खिलाड़ियों को अच्छा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी संजय गोंड ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से गांव स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा बाहर आती है। साथ ही कमेटी को नगद राशि उपहार स्वरूप दिया बता दें कि फाइनल मैच सुपर स्टार विंढमगंज और केसीसी कोन के बीच खेला गया। जिसमें विंढमगंज की टीम विजयी रही। स्पॉन्सर अभिषेक जायसवाल (मिस्टर नॉर्थ इंडिया) के पिता अरविन्द जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का आयोजन कार्यक्रम में अध्यक्ष डबल्यू गुप्ता ,अशवनी जायसवाल,बीजेपी युवा मोर्चा मनीष मद्धेशिया ,राजन मद्धेशिया ,शिवम गुप्ता ,प्रिंस वर्मा ,अभिषेक जयसवाल ,अरविंद जयसवाल,संग भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment