चोपन ने बक्सर ( बिहार )की टीम को पराजित कर, अगले चक्र में किया प्रवेश ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी /सोनभद्र | स्थानीय T.C.D.के क्रीड़ांगन पर खेले जा रहे हैं क्रिकेट मैच में आज का मुकाबला चोपन और बक्सर के बीच खेला गया | जिसमें चोपन ने बक्सर को 125 रनो से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया | T.C.D.के अध्यक्ष सुमित सोनी व सचिव ज़बी खान के अनुसार टास बक्सर की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया | चोपन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर बनाया | जिसमें शतकवीर बल्लेबाज प्रभात ने नाबाद रहते हुए 5 छक्के और 18 चौकों की मदद से 118 रन , शुभम ने 5 चौकों की मदद से 25 रन, आनंद ने 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 16 रन, आकाश ने 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाएं | जबकि बक्सर के गेंदबाजों में आशीष ने 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट ,माधव ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट, प्रिंस ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया | लक्ष्य का पीछा करते हुए बक्सर की पूरी टीम 14.2 ओवर मे मात्र 85 रन बनाकर आल आउट हो गई | जिसमें बल्लेबाजों ने 2 चौके की मदद से 22 रन, आशीष ने 2 चौकों की मदद से 9 रन ,आदित्य ने 1 छक्के की मदद से 9 रन बनाए | जबकि चोपन के गेंदबाजों मे गनी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर मे 12 रन देकर 4 विकेट, आनंद ने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, किशन ने 3.2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया | मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चोपन के शतकवीर बल्लेबाज प्रभात को मुख्य अतिथि राजेश सिंह ( डायरेक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी) के हाथों दिया गया | मैच के अंपायर इकबाल कुरैशी व सुनील कुमार रहे | जबकि कमेंट्री की भूमिका में वरिष्ठ कमेंटेटर वरुण जौहरी और सुनील कुमार जयसवाल ने अदा किया | कल का मैच वाराणसी और बलिया के बीच खेला जायेगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment