सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर चल रहे हैं 36 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मैच चंदौली और मुंबई के बीच खेला गया | टा़स मुंबई की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदौली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया | जिसमें उमेश ने 4 छक्का और पांच चौकों की मदद से 63 रन , आर्यन ने 9 चौकों की मदद से 52 रन , विश्वास ने 6 चौकों की मदद से 24 रन, अनिल ने 1 छक्का व दो चौके की मदद से 17 रन बनाए | जवाब में लक्ष्य का पीछा करती हुई मुंबई क्रिकेट की टीम ने 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 170 रन ही बना सका | जिसमें जसवंत ने 7 छक्का और 5 चौकों की मदद से 72 रन, विपुल ने 2 छक्का व 3 चौकों की मदद से 28 रन, आदित्य ने 2 छक्का व 1 चौके की मदद से 23 रन बनाया, इस प्रकार से चंदौली की टीम ने मुंबई की टीम को 15 रनों के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया | मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज उमेश को मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश आजाद के हाथों प्रदान किया गया | मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार व अंकुर बच्चन ने निभाया तथा स्कोरिंग की जिम्मेदारी निशांत व राहुल ने अदा की | कल का मैच आज की विजेता चंदौली व अनपरा के बीच खेला जाएगा |

