अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दि० 25-12-2022 को दिन रविवार समय लगभग (12) मां काली मंदिर के प्रांगण में जय मां काली सेवा समिति के आम सभा की बैठक हुई,जिसमें पिछले दो वर्षों का लेखाजोखा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया एव अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारणी को भंगकर नए कार्यकारणी के गठन की सहमति दी गई।

आप सभी को अवगत कराते चलें कि जय माँ काली सेवा समिति का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में सम्पन्न कराया जाता हैं। उसी क्रम में समया-अवधि पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नए कार्यकरणी का गठन किया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष हीरालाल वर्मा,उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन उर्फ सोनी जैन,शुशील पाण्डेय,रामआसरे जायसवाल,महामंत्री दिब्यविकास सिंह बिट्टू,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंत्री श्यामसुंदर मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार, सुरेश जायसवाल बनाए गए । वर्तमान अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी चयनित पदाधिकारी व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा से आपलोगो द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा-पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा बैठक में उपस्थित आप सभी से सहयोग की अपेक्षा हैं।बैठक में मुख्य रुप से- अशोक सिंह, ध्यान सिंह, हनुमान दास, सत्यप्रकाश तिवारी , अजय सूद, अजय भाटिया, पिंटू जायसवाल, लालू श्रीवास्तव, विवेक तिवारी , संदीप अग्रवाल, नीरज , बिट्टू सिंह, , आशीष सिंह, सन्तोष , कैलाश मौर्या , अशोक सिंघल , अभिषेक दुबे , सोहन यादव प्रधान पुजारी उपस्थित रहें।
जय माँ काली सेवा समिति के बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारी बनाएं गए।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 25, 2022 12:58 PM
---Advertisement---

