सोनभद्र,के ,डीएम,एसपी ने राम मंदिर शिलान्यास निर्माण कार्यक्रम के मद्दे नज़र सुरक्षा का लिया जायजा

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, सोनभद्र

*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से श्रीराम मन्दिर का शिलान्यास/निमार्ण कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना राबर्ट्सगंज/पिपरी क्षेत्रान्तर्गत अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा।*

आज दिनांक 05.08.20 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ श्रीराम मन्दिर का शिलान्यास/निर्माण कार्यक्रम दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना राबर्ट्सगंज/पिपरी क्षेत्रान्तर्गत क्रमशः बढ़ौली व कस्बा रेनुकुट में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य चौराहों/मार्गों/भीड़भाड़ वाले क्षेत्र/सर्राफा मार्केट में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघंन चेकिंग करते हुये सतर्क दृष्टि रखने जाने, शासन द्वारा निर्गत निर्देशों एवं सोशल डिस्टेसिंग का अरक्षशः पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर/पिपरी सहित थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज/पिपरी व चौकी प्रभारी रेनुकुट मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। साथ ही साथ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/आपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने जोन/सर्किल/थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुये सतर्क दृष्टि रखी जा रही हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment