स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहतअपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया

---Advertisement---

राकेश केशरी)

विंढमगंज/ सोनभद्र,  थाना क्षेत्र के गांव मेदनीखाड , दुद्धी स्थित राजकीय बालिका हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत सोमवार को विंढमगंज थाना का भ्रमण किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को कहा सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी, निजी तस्वीरें, पारिवारिक स्थिति या जानकारियां साझा न करें। कोई गलत मैसेज करे तुरंत उसकी शिकायत पुलिस में करें। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराध एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही वर्तमान में स्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।साथ ही पुलिस की कार्यशैली के संबंध में मूलभूत जानकारी देते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 181 (हेल्प लाइन नंबर) डायल 112, एन्टी रोमियों अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया है।
साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। इस दौरान थाने के स्टाफ एवं विद्यालय के नोडल अधिकारी अनिता कुमारी, सदस्य अनुपमा यादव, मीनू सोनकर, नागेंद्र पाल सहित विद्यालय के छात्र छात्राये मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment