साइकिल चलाकर संपूर्ण भारत तीर्थ दर्शन यात्रा पर निकल पड़ा छत्तीसगढ़ का नवयुवक।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थलों व धामों के दर्शन यात्रा पर साइकिल द्वारा निकले बलरामपुर से काशी दर्शन करते हुए चोपन पहुंचे छत्तीसगढ़ के युवक का लोगों ने सहृदय स्वागत अभिनंदन किया छत्तीसगढ़ प्रांत के रामानुज गंज जिला बलरामपुर के निवासी रितेश कुमार कुशवाहा (उम्र करीब 22 वर्ष) ने अकेले ही साइकिल द्वारा संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन यात्रा का शुभारंभ वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर प्रारंभ किया और काशी दर्शन के बाद मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी आदि का दर्शन करने के उपरांत सोनभद्र में शुक्रवार की रात्रि में मारकुंडी घाटी पहुंचकर रात्रि विश्राम करने करने के बाद शनिवार को सुबह लगभग 9.30 बजे वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पटरी पर स्थित विनोद लिट्टी-चोखा के पास स्थानीय लोगों ने जब अकेले ही साइकिल पर राष्ट्रध्वज को लगाए हुए करीब 22 वर्षीय युवक रितेश कुमार कुशवाहा को लोगों ने रोककर साइकिल द्वारा संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन के साहसी कार्य को देखकर लोगों ने उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत अभिनंदन किया ।
साइकिल द्वारा संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन यात्रा पर निकले रितेश कुमार कुशवाहा ने कहाकि भारत के तीर्थस्थल-धामों का दर्शन के बाद पूरे भारत भ्रमण का उद्देश्य को पूरा करने के बाद ही अपने घर को वापस होगे जब उससे पूछा गया कि आप नेपाल, भूटान, बांग्लादेश,भी लिखे हैं भ्रमण के लिए तो उन्होंने कहा कि लक्ष्य तो यहीं हैं पहले अपने विशाल देश के समस्त तीर्थस्थल धाम-भ्रमण के बाद ही इन देशों के भ्रमण पर निकलेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment