दुद्धी : 36वाँ अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 दिसम्बर से टीसीडी ग्राउंड पर ।।।

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/सोनभद्र: 36वाँ अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 दिसम्बर से टीसीडी ग्राउंड पर होना प्रस्तावित है।टूर्नामेंट को लेकर आयोजक समिति के अध्यक्ष व सचिव मो० जबी खान ने इसकी अनुमति प्रशासन से आज ले ली है।

सचिव मो०जबी खान ने बताया कि 36 वे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी सहित अन्य प्रांतों की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।पहली बार मुंबई व कोलकाता की मजबूत क्रिकेट टीम दुद्धी की सरजमीं पर अपने अनुशासित क्रिकेट का परिचय देंगी।बताया कि विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता को 21 हजार रूपए की नगद धनराशि दी जाएगी साथ ही कई आकर्षक उपहार व्यक्तिगत खिलाडियों को दिया जाएगा।आयोजक समिति टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment