पुनर्वास कालोनी के कार्यों में लाए तेजी -मुख्य अभियंता

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र|कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास कालोनी निर्माण को तेज करने का निर्देश देते हुए मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने विभिन्न निर्माण कार्यों का गुरुवार को परियोजना परिक्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुनर्वास कालोनी मिट्टी बांध स्पीलवे और रॉक फिल डैम के कार्यों की गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को देखा और आवश्यक निर्देश अधीनस्थ अभियंताओं को दिया।अधीनस्थ अभियंताओं से बैठक के दौरान फिल्ड हास्टल अमवार पर उन्होंने कहा कि अब परियोजना निर्माण की सारी अड़चने समाप्त हो गई है केवल फारेस्ट लैंड ट्रांसफर की औपचारिकता बाकी है जिसके लिए उन्होंने अधिशाषी अभियंता खंड एक वीर बहादुर सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है और कहा कि आवश्यक दस्तावेज के साथ वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क यथाशीघ्र कर कार्यों को गति दे।बताया गया कि कुड़वा स्थित टनल का निर्माण वन विभाग के कलिरेंस के आभाव में निर्माण कार्य बन्द है जो जल्द शुरू होगा। साथ ही रेलवे पटरी के उपर बनने वाली जल सेतु में आ रही दिक्कतों को भी समय से पूर्ण कराए।
इस मौके पर अधीक्षण अभियन्ता दीपक कुमार, सीमांत कुमार ,अधिशाषी अभियंता ई विनोद कुमार ,ई सत्यप्रकाश कनौजिया ,ई राम आशीष ,ई वीर बहादुर सिंह के साथ सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता ,सियाराम , त्रिलोक नाथ झा सुनील यादव अवर अभियंता नंद लाल हीरो प्रजापति श्रवण कुमार के साथ अभियन्तागण मौजूद रहे| वहीं कारदायी संस्था की ओर से डीजीएम वर्मा , सत्यनारायण राजू उदय भास्कर आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment