रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र| सिविल बार सभागार कक्ष में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का हुआ आयोजन कस्बा स्थित कचहरी परिसर के सिविल बार सभागार कक्ष में आहूत की गई ।जिस के मुख्य अतिथि भाजपा नगर निकाय चुनाव दुद्धी के प्रभारी अरविंद पांडे उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा की गई |कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया इसके उपरांत सभी प्रबुद्ध वर्ग एवं सम्मानित जनों का परिचयात्मक परिचय हुआ जिस के क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरी ,रामलोचन तिवारी, प्रेमचंद यादव ,रामेश्वर तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं के परिचय प्राप्त कर नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई ,जिस के क्रम में नंदलाल अग्रहरी ने कहा कि यह संगोष्ठी नगर निकाय चुनाव को लेकर किया गया है जिसमें सभी के मन की बात या एक दूसरे से बातों को साझा करने का संगोष्ठी माध्यम है ,सभी का यही मत है कि दुद्धी का सर्वांगीण विकास हो जो अब तक नहीं हुआ है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी महोदय हम सबके बीच उपस्थित हैं हम सभी अपना सहयोग देंगे ,वही रामलोचन तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग कई दशक से की जा रही है लेकिन अब तक दुद्धी जिला नहीं बना जिसको लेकर सभी अधिवक्ता बंधुओं द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपना कार्य बाधित कर जिला के निरंतर मांग कर रहे हैं जिसको लेकर कई दिग्गज नेताओं ने भी चुनावी रैली के दौरान हम सभी को आश्वासन मंच के माध्यम से दिया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ| दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर कई तरीके हैं जिसमें आधुनिक कल कारखानों के उत्पादन कर से भी इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सकता है ऐसी पहल होनी चाहिए |मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि विद्वान अधिवक्ताओं के बीच उन्हें जो सम्मान मिल रहा है उनके वह ऋणी है
उन्होंने कहा कि दुद्धी नगर की जिम्मेदारी मुझे दी गई है जहां तक एक बार भी नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का नहीं बना है। लेकिन प्रबुद्ध वर्ग के बीच बैठकर मुझे यह एहसास हो गया कि दुद्धी की धरती धन्य है जहां सभी वर्ग के लोगों में कितना मेल मिलाप भाईचारा है। यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जो भी प्रत्याशी लाएगी आप सभी प्रबुद्ध वर्ग जो स्वयं में एक बड़ी पहचान है जिन्हें न्यायाधीश भी विद्वान कहते हैं। मैं उन विद्वान सभी अधिवक्ताओं से निवेदन करता हूं ।कि कमल के फूल के प्रत्याशी को जिताइये और दुद्धी में आज तक जो नहीं हो सका उन कार्यों को कराइए |बैठक के दौरान न्यायालय में न्यायाधीशों को लेकर रिक्त पदों पर भी मांग की गई ,जिसे मुख्य अतिथि ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं कानून मंत्री सहित अन्य न्यायिक प्रणालियों से संबंधित विभाग उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस कार्य को पूरा किया जाएगा |कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मिश्रा एवं कार्यक्रम का आयोजन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक शिवशंकर गुप्ता एवं जितेंद्र चंद्रवंशी के द्वारा किया गया |इस बैठक में मुख्य रूप से जिलामंत्री दिलीप पांडे ,संयोजक रामेश्वर राय ,डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरी, आईटी सेल राज वर्मा, छोटे लाल अग्रहरी ,राम जी पांडे ,रेणवंती शाह ,रेणु अग्रहरी ,नोटरी अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी ,संतोष गुप्ता, मनीष जायसवाल, मंडल महामंत्री ,अनुराग ,मीडिया प्रभारी रवि सिंह रामसागर एडवोकेट ,विनोद अग्रहरि सहित प्रबुद्ध जन व अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे|

