अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद। आज संध्या लगभग साढ़े 3.30 बजे भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी, बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि धर्मराज सिंह पटेल मौजूद रहें।
बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि धर्मराज सिंह पटेल, सुनील सिंह,राजा मिश्रा, संयोजक सतेन्द्र आर्य, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि व अन्य ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
तत्पश्चात बैठक में मुख्य अतिथि ने चोपन नगर निकाय के सभी वार्ड प्रभारी वार्ड संयोजकों से नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में अब तक किए गए संगठनात्मक कार्याे की समीक्षा की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि निकाय चुनाव प्रभारी धर्मराज सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में सफलता के झण्डे फहरा रहा है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है, और संगठन के कार्यकर्ताओं के बल पर आपने लोकसभा और विधानसभा, विधानपरिषद सदस्य के चुनाव को जीता है,आगे नगर निकाय के चुनाव में हम बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रहे है, इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जायेगा क्योकि सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है, आगे कहा कि हमे गली मोहल्ले की टीम बनाना है, और समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों की हमे सूची बनाना है जो हमारे विचार से जुडा हो और इसके अलावा हर गली मोहल्ले मे वार्ड स्तर पर गली मोहल्ले स्तर पर वृहद जन संम्पर्क अभियान एवं सम्मेलन का आयोजन करना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सभी चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है यहां हम सभी बैठे हुए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि हम अपने वार्ड मे कमल का फूल खिलाना है, यह चुनाव भी हम बहुमत से जीतेंगे टिकट मांगने का अधिकार सबको है किन्तु नेतृत्व जो निर्णय लेगा हम सभी साथ रहेंगे सरकार के काम रिपोर्ट कार्ड और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर सोनभद्र के चोपन नगर निकाय चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहरायेगी।
बैठक मे मुख्यरुप से संजीव त्रिपाठी, सतेंद्र आर्य, राजन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल,सोनी जैन, दिव्य विकास सिंह, घनश्याम चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रामकुमार सोनी, धर्मेश जैन,आईटी विकास सिंह एवं सैकड़ों भाजपाजन मौजूद रहे।
बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री ने किया।

