विद्युत कटौती को लेकर बीजपुर ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर। 05 दिसम्बर। ग्राम सभा बीजपुर व डोडहर में अघोषित विद्युत कटौती से उत्पन्न विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर सोमवार को प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिति मंडल प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर उनसे उचित कार्रवाई हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की ही। जिला पंचायत सदस्य जरहां राम विचार सिंह गोड़, ग्राम प्रधान बीजपुर दसमति गुप्ता, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गोड़ व ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल के साथ- साथ ग्रामीणों के हस्ताक्षर से युक्त प्रार्थना पत्र को प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह को सौंपकर प्रतिनिधि मंडल ने यह अवगत कराया कि एन टी पी सी रिहन्द स्टेशन द्वारा आपूर्ति की जा रही बिद्युत दुर्ब्यवस्था के कारण पिछले एक पखवारे से ग्रामीणों के समक्ष विजली के साथ- साथ पानी की समस्या उठ खड़ी हो गई है।प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रक के माध्यम से यह भी जताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूर होकर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने एनटीपीसी प्रवंधन से मिलकर समस्य समाधान के लिए ग्रामीणों को आश्वाशन दिया। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि एन टी पी सी प्रवंधन के उच्चाधिकारियों को भी भेजकर समस्याओं से अवगत कराया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment