एयरटेल के वाई-फाई का केबिल बिछाने दौरान मजदूर आया करंट की चपेट में,हुई दर्दनाक मौत

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिन्दुरिया शनिवार की दोपहर वाई-फाई इंटरनेट का केबिल लगाने आए दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ग्यारह हजार के पोलपर सीढ़ी लगाकर सीढ़ी पर चढके इंटरनेट के केबिल को जोड़ने का कार्य कर रहा था कि ग्यारह हजार विधुत की चपेट में आ गया जिससे वह करंट का झटका लगते ही वह नीचे गिर गया।
वहा पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा आनन-फानन में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी मुताबिक थाना राबर्ट्सगंज ग्राम बिछिया निवासी राकेश कुमार पुत्र अवधेश यादव एयरटेल में वाई-फाई में कंपनी में केबिल के तार बिछाने का कार्य करता था, शनिवार को सिंदुरिया में वाई-फाई के केबिल के तार बिछाने दौरान विधुत की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment