वाराणसी/उत्तरप्रदेश।
हरहुआ ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पुआरी कला मे 2 दिसम्बर से निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की सेवा शुरू हो गयी। इसके लिए लगायी गयी मशीन का केन्द्रीय मंत्री व चंदौली के सांसद डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सीएचसी पर भविष्य में और भी सुविधाएं बढायी जायेंगी। इसके तहत इसे जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही यहां डायलिसिस की मशीन भी मुहैया करायी जाएगी।
सीएचसी पुआरी कला में अल्ट्रासाउण्ड की निःशुल्क सेवा शुरू
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 3, 2022 6:47 AM
---Advertisement---

