अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक चिन्हित स्थलों पर ठंड मौसम के बढ़ते हुए असर से राहत पाने के लिए अलाव जलवाने सुविधा तत्काल करें । बढ़ते ठंड को देखते हुए राहत पाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से रेलवे बुकिंग आफिस, बस स्टैंड , टैंपू स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामलीला मैदान सब्जी मंडी एवं वार्डों के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन चिन्हित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था अविलंब करें। इस वर्ष ठंड के मौसम में गलन नवंबर माह में ही काफी बढ़ गया है।
अलाव जलने से आने-जाने वाले राहगीर एवं दुकानदारों को काफी राहत मिले और उनके जान-माल की सुरक्षा हो। आटो चालक ओम प्रकाश,दिनेश सोनकर,रामू जायसवाल, अशोक गुप्ता एवं स्थानीय रहवासी एडवोकेट अजय सिंह,छोटेलाल राजमिस्त्री, विनोद शर्मा,हसीना देवी का कहना इस कड़कड़ाती ठंडी में ना तो नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान हैं कि अलाव जलवा दे और कोई समाजसेवी अलाव जलवाने को आगे आया सभी पंचायत चुनाव के आरक्षण का इंतजार हैं ऐ हैं इनकी सोच फिलहाल सभी ने एक सुर पंचायत प्रशासन से मांग किया कि यथाशीघ्र मुख्य स्थलों पर अलाव जलवाया जाय जिससे सभी के जान-माल रक्षा हो सकें।
पंचायत प्रशासन प्रमुख स्थलों पर अलाव जलवाने की सुविधा सुनिश्चित करें।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 3, 2022 3:58 AM
---Advertisement---

