नगर पंचायत डाला में आरक्षित सीटों पर पुनः विचार को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला,सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां डाला में सीट को लेकर अटकलें चल रही थी वही प्रशासन द्वारा नगर निकाय के सभासद वार्ड के क्षेत्रों की सीटों की लिस्ट जारी होते ही नगर में हलचलें और तेज हो गई।

वही राणा सुवाष राव ने नगर पंचायत डाला बाजार में आरक्षित सीटों पर पुनः विचार करने की मांग की, उन्होंने बताया कि
नगर पंचायत डाला बाजार कुल दर ( 10 ) वार्ड हैं और शासन द्वारा घोषित वार्ड अनुसूची संवैधानिक आरक्षण के अंतर्गत ही है । लेकिन नगर पंचायत डाला बाजार एस सी , एस टी एवं ओबीसी का बाहुल्य क्षेत्र है फिर भी यहाँ पर आरक्षण प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है । उन्होंने मांग किया है कि वार्ड 1,2 और 3 में अनुसूचित जाति की संख्या ज्यादा होने के बावजूद मात्र एक सीट अनुचित जाति का घोषित किया गया है जबकि वार्ड 6 में 75% आबादी अनुसूचित जनजाति की है इसके अलावा वार्ड 5 और 8 वार्ड में भी आदिवासियों की आबादी अच्छी है बावजूद एसटी की एक भी सीट आरक्षित नहीं है। इनका प्रतिनिधित्व कैसे होगा जबकि जनपद सोनभद में आदिवासी बाहुस क्षेत्र है और यहाँ की दो विधानसभा अनुसूचित जनजाति आरक्षित है । नगर पंचायत डाला बाजार में लगभग 40 % आबादी पिछड़ी जाति की है बावजूद इसके मात्र दो सीट ही आरक्षित है। उन्होंने जिला निर्वाचन से मांग किया है कि नगर पंचायत डाला बाजार के आरक्षित सीटों पर पुनः विचार करें तथा संवैधानिक अधिकारों का पालन करते हुए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाया जाय।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment