अनिल जायसवाल
डाला,सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पदयात्रा गाजीपुर से चलकर सपा संरक्षण स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दीपदान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा 2 दिसंबर को डाला सुबह दस बजे मुख्य अतिथि अभिषेक यादव के नेतृत्व वैष्णो मंदिर से डाला शहीद स्थल निकाला गया।
जिसमें सपा के डाला नगर इकाई ने समाजवादी पदयात्रा में सम्मिलित अतिथिगणों धूमधाम से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहाकि
समाजवादी पार्टी की ओर से सपा की नीतियों और संकल्पों को जन जन तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय यादव मंगला प्रसाद जायसवाल पारस यादव उमेश मेहता अशोक चौधरी राजीव चंद्रवंशी रामनिवास रामप्रवेश मेहता गुलाम मुस्तफा पंकज सिंह पटेल राजकुमार मौर्या महादेव यादव शाकिर मसूरी, सिद्धांत यादव रमेश गौतम, अश्विनी चौधरी परवेज अंसारी, आदि सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे

