रेणुकूट को ड्रग मुक्त बनाने हेतु हिण्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट व अभय वेलफेयर सोसाइटी की अनूठी पहल। “मिशन संकल्प- एक युद्ध नशे के विरुद्ध”का कल शूरुआत।।

---Advertisement---

शाहे नूर हशन
रेनूकूट/सोनभद्र।
पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि भारत ड्रग्स और मादक पदार्थों की गिरफ्त में आ चुका है। आज का युवा वर्ग ही इससे ज्यादातर प्रभावित है। युवा नशे की लत में पड़ कर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। आंकड़ों की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7.15 करोड़ लोग तरह-तरह के नशों की गंभीर लत से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के आंकड़े यह भी बताते हैं कि देश की लगभग 20 प्रतिशत आबादी (10-75 वर्ष के बीच की) विभिन्न प्रकार के नशे की चपेट में है। कुछ रिपोर्ट्स बच्चों के भी बड़ी संख्या में नशे की चपेट में आने की जानकारी देती हैं। इन सभी आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति की गंभीरता का पता चलता है। ऐसे में नशे की रोकथाम के लिए व्यापक प्रयास बेहद आवश्यक हो चला है।

औद्योगिक नगरी कहे जाने वाला रेनूकूट के साथ साथ पूरा जिला सोनभद्र भी ड्रग्स की इन बेड़ियों से बंधा हुआ है। यहां भी ड्रग्स ने अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं जिससे यहां का अधिकतर युवा सहित श्रमिक वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अब हिण्डालको जनसेवा ट्रस्ट एवं अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में दोनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रेणुकूट एवं आस-पास के क्षेत्र को मादक पदार्थों से मुक्त कराने के रे उद्देश्य से आगामी 3 दिसम्बर यानी कल 3 बजे रामलीला मैदान में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री सैलेन्द्र मिश्रा, हिंडालको रेनूकूट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री एन. नागेश ,हिंडालको रेनूकूट के एच आर हेड श्री जसबीर सिंह उपस्थिति में होगा आयोजन । इस होने वाले प्रयास के अंतर्गत युवाओं को जागरुक करके ना सिर्फ नशे की लत से निजात दिलाने में सहयोग किया जाएगा बल्कि समाज की मुख्य धारा से जुड़ने को प्रेरित भी किया जाएगा। वहीं आने वाले समय में हिण्डालको जनसेवा ट्रस्ट एवं अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से रेणुकूट में एक ड्रग मुक्ति केंद्र भी खोला जाएगा जिससे कई परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सके। इसी पहल को मूर्त रूप देने के लिए इस अभियान -को प्रोजेक्ट संकल्प का नाम दिया गया है जिसका नारा है- एक युद्ध नशे के विरुद्ध ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment