अशोक मद्धेशिया
ओबरा से राबर्ट्सगंज जाने वाले आटो-चालक तीन-तीन की लाइन में सवारी के बिना डर-भय खड़ा कर देते हैं जिससे पैदल चलने वाले आम-जनमानस को हो रही है असुविधा।
परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं स्थानीय प्रशासन शासनादेश व जनहित में ध्यान दें।
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट,बस स्टैंड, फ्लाई ओवर पर पूरे दिन बिना डर-भय के आटो-चालक सवारी के लिए स्थानीय प्रशासन के बिना डर-भय के तीन-तीन की लाइन में खड़ा कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले राहगीर,रेलवे यात्री, छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कोई इनके मुंह नहीं लगना चाहता हैं क्योंकि बेसुरा ज़बाब देते या झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं।
आपको अवगत कराते चले कि राजमार्ग पर फ्लाई ओवर पर विगत समय में कई बार दुर्घटना हो चुका है यही स्थिति बस स्टैंड की हैं यहां भी सवारी के चक्कर में तीन-तीन की संख्या लाइन से खड़ा करके सवारी लादते हैं लेकिन कोई भी प्रशासन इन्हें ठीक करने का प्रयास नहीं करती जिससे इनका मन बढ़ गया हैं।
चोपन मार्केट के इस किलर रोड पर कौन कब असमय दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा जाएंगे यह उन्हें नहीं पता हैं घर सकुशल पहुंचेंगे या नहीं यह भी सदैव उन्हें और उनके परिजनों में डर बना रहता हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि इस तरह सड़क पर सवारी के लिए मनमाने ढंग से खड़े आटो के कारण बस स्टैंड पर पूर्व में हुए भीषण रोडवेज दुर्घटना को भुलाया नहीं जा सकता हैं जिसमें कई मौतें हुई थी अगर समय रहते स्थानीय प्रशासन ने इन मनबढू आटो चालकों पर अंकुश नहीं लगाया तो निश्चित रुप से भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता हैं ।

