नगर विकास मंत्री व राज्य मंत्री ने किया योजनाओं का वर्चुवल लोकार्पण।

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के अनपरा में नगर विकास मंत्री श्री अरविन्द शर्मा के द्वारा वर्चुवल लोकार्पण एवं राज्य मंत्री श्री संजीव सिंह गोंड के द्वारा नगर पंचायत अनपरा के अन्तर्गत गठन से लेकर अबतक मार्ग प्रकाश, सड़क, इण्टरलाकिंग, नाली, सार्वजनिक शौचालय, विद्यालय कायाकल्प, तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 580.84 लाख का लोकार्पण एवं 1858.68 लाख का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अलावा अन्य योजना / कार्यों का शासन द्वारा अच्छादित किया गया।जैसे कि
1) मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नगर का चयन हुआ है। इस योजना के अन्तर्गत कुल धनराशि स्वीकृति रू0 950.00 लाख जिसमें समस्त मूलभूत सुविधाये जैसे जल निकासी, सड़क, नाली, इण्टरलाकिंग, पाथवे ग्रीन बेल्ट, पार्क, ओपेन जीम विद्यालय कायाकल्प, तालाब सौन्दर्यीकरण, हाई मास्ट लाईट, बैठने के लिए बैंच, सामुदायिक भवन, आदि का चयन किया गया है।
2) प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत कुल 3000 आवास का लक्ष्य है। जिसमें कुल 352 लाभार्थी का डी०पी०आर० शासन में भेजा जा चुका है। एक सप्ताह में प्रथम किस्त जारी हो जायेगी । अन्य लाभार्थी का चयन प्रगति पर है।
3) प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रेडी पटरी छोटे व्यवसायिक जो कोरोना काल खंड में अपना व्यापार नही संचालित कर पा रहे थे। उन्हें सरकार द्वारा प्रथम किस्त रू0 10000.00 का द्वितीय किस्त रू० 20000.00 का एवं तृतीय किस्त रू0 50000.00 घन आसान किस्तों में पुनः व्यापार संचालन आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पंचायत अनपरा मे कुल1285 वेडर का लक्ष्य है जिसमें कुल 200 लोगों को प्रथम किस्त प्रदान की जा चुकी है, अन्य प्रगति पर है।
4) पर्यावरण के अन्तर्गत वॉटर स्प्रिंकलर मिस्ट कनन मशीन, स्वीपिंग मशीन एण्टी स्माग गन की स्वीकृति मिल गयी है।
5) आगामी शासन का लक्ष्य नगर पंचायत अनपरा को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना के अन्तर्गत चयन कर आम जन मानस को समस्त मूल भूत सुविधायें जैसे- जल निकासी, सड़क, नाली, इण्टरलाकिंग, पाथवे ग्रीन बेल्ट, पार्क, ओपेन जीम, विद्यालय कायाकल्प, तालाब सौन्दर्यीकरण, हाई मास्ट लाईट, बैठने के लिए बैच, सामुदायिक भवन, ठोस कूड़े का प्रबन्धन, गीला कूड़े का प्रबन्धन, आदि का चयन किया गया है।
6) निःशुल्क डस्टबीन वितरण 200 नीला एवं हरा, सम्पूर्ण लक्ष्य 20,000 एक सप्ताह में।
आज इस कार्यक्रम में वहाँ पर आए लोगो को अतिथियों द्वारा डस्टबिन बाट कर स्वछता का संदेश दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment