अनिल जायसवाल
डाला,सोनभद्र। विकास खण्ड चोपन क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी टोला मालोघाट टोल प्लाजा के समीप न्यू शाखा डाकघर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पनारी टोला मालोघाट में एक किराए के कमरे में न्यू शाखा डाकघर का उद्घाटन मंगलवार को पनारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। मालोघाट में नए शाखा डाकघर खुल जाने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। अब ग्रामीणों को दूर के डाकघरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं क्षेत्र के लोग पोस्ट गुरमुरा की जगह पर अब पोस्ट मालोघाट लिखा करेंगे।
वही न्यू बीपीएम रिजवाना परवीन ने बताया कि अब ग्रामीण आसानी से अपनी बचत खाता ब्रांच आकर खुलवा सकते हैं। साथ ही साथ डाकघर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
वही त्रिलोकीनाथ बीपीएम ने बताया कि गुरमुरा पोस्टआफिस का कार्य क्षेत्र बड़ा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसलिए दो नए पोस्टआफिस का शुभारंभ हुआ हैं एक मलोघाट और एक तेलगुड़वा में जिससे लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल जाएगा।
इस अवसर पर बीपीएम रिजवाना परवीन, पनारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, त्रिलोकीनाथ बीपीएम गुरमुरा, युगल बिहारी वार्ड सदस्य, रोशन कुमार केसरी इंडियन बैंक बीसी गुरमुरा, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, पूनम देवी, आशुतोष विश्वकर्मा, अमरजीत विश्वकर्मा, ज्ञानचंद, अनिल सिंह, टुन्नू, महेंद्र, जेपी गुप्ता, कमलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

