ब्रेकिंग : दुर्घटना में घायल युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल (संवाददाता)

डाला – स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास पिछले बृहस्पतिवार के दिन बाइक पर सवार मनोज सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल सिंह पटेल को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया था । स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था जिसका इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही परिवार व आसपास के लोगों में कोहराम मच गया । मृतक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया । मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now