मुस्तकीम खान) घोरावल/सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने घोरावल थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-
आज दिनांक 28.11.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा थाना घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षक के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए व्यवस्थित रख-रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक घोरावल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी घोरावल, प्रभारी निरीक्षक घोरावल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

