यातायात माह के दृष्टिगत निकाली गयी यातायात जागरुक रैली, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र यातायात माह के दृष्टिगत निकाली गयी यातायात जागरुक रैली, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

य़ातायात माह के दृष्टिगत चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.11.2022 को क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार द्वारा बढौली चौक राबर्ट्सगंज से यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया । यह जागरुकता रैली बढौली चौक रा0गंज से प्रारम्भ होकर कचहरी होते हुए महिला थाना तिराहा से गुरुद्वारा , धर्मशाला होते हुए पुनः बढौली चौक पर समाप्त हुई । रैली के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी न बैठाने, चार पहिया वाहन चालकों को शीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक राम सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment