जरूरतमंद-पात्रों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा (सोनभद्र): संघ और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समय पर मूर्त रूप देने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। हमारा कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, नगरीय परिवहन, दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, स्मार्ट सिटी मिशन जैसे सरकार की सौ से भी अधिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करें। जरूरतमंदों को चिह्नित करें और उन योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। हम इस पर लगातार कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी पूरा प्रयास होगा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर मूर्त रूप देने में मददगार सिद्ध हो सकें। उक्त बातें ओबरा नगर पंचायत के वार्ड दो इंदिरा बस्ती और वार्ड एक संत रविदास नगर में घर-घर पहुंचकर भाजपा जिलामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल ने कही।
जन संपर्क में जिला मंत्री ने कहा कि भारत संघ सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं और उससे लाभान्वित लोगों के बारे में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी के निर्देशन में जागरूक किया जा रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रयास से स्मार्ट होते शहर के मूल में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास- सबका प्रयास है। बता दें कि संघ और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संदर्भित पत्रक भी नागरिकों में वितरित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment