क्राइम ब्रांच सोनभद्र व थाना म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अन्तरप्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार ।

By:

On: Sunday, November 20, 2022 1:30 PM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र
(सत्यपाल सिंह,क्राइम जासूस)
विगत कई दिनो से आसूचना प्राप्त हो रही थी कि सीमावर्ती प्रान्त बिहार में शराब बन्दी के कारण अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार प्रान्त में की जा रही है। इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध शाखा को विशिष्ट निर्देश दिये गये। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी क्राइम तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा थाना म्योरपुर पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी।

    इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया तथा आज दिनांक 20.11.2022 को इस टीम को सूचना मिली कि तस्कर द्वारा एक ट्रक यूपी 32 टी 1389 (फर्जी नम्बर) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करतें हुये रनटोला तिराहे पर एक अदद ट्रक को मय चालक व भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब (सेल इन पंजाब) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 124/2022 धारा 419, 420, 467, 468 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत् है।

विवरण पुछताछ-
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अवैध अंग्रजी शराब की बड़ी खेप को पंजाब से बिहार ले जा रहा था जहाॅ शराब बंदी के कारण अच्छी कीमत पर इसे बेचते हैं। इससे पूर्व भी मै कई खेप अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार ले जा चुका हूॅ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. गुरूलाल सिंह उर्फ मणि पुत्र जरनैल सिंह निवासी तेज कालोनी समाना, थाना समाना सिटी, जनपद पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग 28 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
01. 547 पेटी अंग्रेजी शराब (मेकडावेल लगभग 5000 लीटर) सेल इन पंजाब कीमती 35 लाख।
02. एक अदद दस चक्का ट्रक यूपी 32 टी 1389 (फर्जी नम्बर) कीमती 10 लाख रुपये ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-
01. निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र।
02. निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र।
03. प्रभारी निरीक्षक श्री दीपेन्द्र सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
04. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 जगदीश मौर्या, का0 सतीश सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चैरसिया, का0 अजीत यादव स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
06. का0 सौरभ राय, का0 अमित कुमार सिंंह, का0 प्रकाश सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा, जनपद सोनभद्र।
07. का0 प्रवेश चन्द मिश्रा, का0 आदित्य पाण्डेय, का0 राजेश कुमार पासवान थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25,000रू0 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment