तहसील समाधान दिवस पर 21 मामले आए 4 मामलों का निस्तारण।

By:

On: Saturday, November 19, 2022 12:28 PM

---Advertisement---

दुद्धी / सोनभद्र।

(सेराजुल हूदा, क्राइम जासूस)
आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 21जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें 4जन शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया । इस तरह 4 मामले का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सौरभ कुमार गंगवार ने किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment