50 आदिवासी किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से 14.8 कुन्तल गेंहुं बीज का मिला सहयोग!

By:

On: Thursday, November 17, 2022 11:23 AM

---Advertisement---

म्योरपुर,सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह, क्राइम जासूस)
आदिवासी किसानों के आजिविका वृध्दि करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से म्योरपुर ब्लॉक के खैराही व रनटोला ग्राम पंचायतों के 50 किसानों में 14 कुन्तल 80 किग्रा. उन्नतशील गेंहूं का बीज वितरण किया गया।

ग्राम प्रधान रनटोला दिनेश जायसवाल, व खैराही प्रधान सहयोगी सीताराम द्वारा किसानों के साथ लाईन से बुवाई, उचित खाद व सिंचाई के बारे में व सही देखभाल पर चर्चा किया गया। रामरती, हीरामती जैसे अनेक आदिवासी किसानों ने कहा किसान विज्ञान केंद्र का यह सहयोग हमारे लिए वरदान सिध्द हो रहा है।इस मौके पर कलस्टर कोआर्डिनेटर शिवनारायण भाई, कृष्णकुमार, संगीता, विमल भाई, देवनाथ भाई, सहित लाभार्थी किसान, बाबुलाल, उद्सिया, मांकुवर् कलावती, बिंदुलाल, हीरा सिंह, राजेशकुमार रामकिसुन् भुवनेश्वर आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment