दीपू तिवारी संवाददाता चंदौली
चकिया चंदौली भारतीय पक्षी दिवस 12 नवंबर 2022 के अवसर पर चंद्रप्रभा वन रेंज अंतर्गत राज दरी अनुभाग, चंद्रप्रभा डैम पर श्री विनोद कुमार पांडे (क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंद्रप्रभा रेंज, चकिया चंदौली) के नेतृत्व में मनाया गया। गोष्ठी के दौरान चिड़ियों/पंछियों के बारे में पहचान की गई एवं उनके बारे में विस्तृत चर्चा हुई। भारतीय पक्षी विज्ञानी डॉक्टर सलीम अली जी के जन्मदिवस पर पक्षी दिवस का आयोजन किया जाता है। हम सभी को यह वचन लेना चाहिए कि बेजान पक्षियों की सुरक्षा एवं इनका संवर्धन करेंगे।
कार्यक्रम में रेंज स्टाफ श्री रिशु चौबे वन दरोगा, श्री प्रेम कुमार वनरक्षक श्री अरविंद यादव, वनरक्षक श्री समारू माली एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

