सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने घर में रस्सी फंदा लगा कर जान दे दी। हिन्दुआरी चौकी प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव निवासी 34 वर्षीय हीरावती पति सुरेंद्र ने सोमवार देर रात बच्चों को सुलाने के बाद रस्सी के सहारे बड़ेर से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। कुछ घंटे बाद बच्चों की नींद खुली तो मां को रस्सी से लटका देख कर शोर गुल मचाना शुरू कर दिए। बच्चों की आवाज सुन कर परिवार के अन्य
सदस्य भागे – भागे कमरे में पहुंचे। वहां हीरावती को फंदे से लटका देख हैरान रह गए। परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस को फोन कर दिया। मौक़े पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने मामले की जांच और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया कि हीरावती ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी पता नहीं चल सका। हीरावती का पति दीपावली पर्व पर घर आया था। वह वर्तमान समय में जम्मू – कश्मीर में ट्रक चलाता है। उसके 5 बच्चे हैं, जिसमें 4 लड़कियां व 15 माह का लड़का है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पीएम रिपोर्ट अनुसार मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का रस्सी के सहारे घर मे लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

