रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु प्रकाशित की गई मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति प्रस्तुत करने की आज अंतिम तारीख है सभी बीएलओ 3:00 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहेंगे जनपद सोनभद्र के सदर उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार के द्वारा आज मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति प्रस्तुत कार्य के अंतिम दिन रॉबर्ट्सगंज तहसील अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की गई ।
उनके द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि अपने दावे और आपत्तियां संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रारूप में भरवाकर दे दें , जिसका निस्तारण कल सुबह 10:00 बजे से तहसील के मीटिंग हाल में किया जाएगा।

