पिपरी/सोनभद्र।
आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठके शुरू हो गयी है,इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के पिपरी नगर पंचायत में आज ईशिका पाण्डेय (संयोजक काशी क्षेत्र भाजपा) के आवास पर वार्ड 6 व वार्ड 1 के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें चुनाव जीतने की उचित रणनीति को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर इन्द्र कुमार (प्रभारी नगर पंचायत पिपरी), सुनील दुबे जी (संयोजक नगर पंचायत पिपरी) प्रदीप सिंह, पीयूष शाह, पुनीत सिंह, रामशंकर सिंह, राधारमण चौबे, अमरनाथ सिंह, संजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, बसंत सिंघ , प्रदीप सिंह पिंटू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


