अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

By:

On: Sunday, October 23, 2022 6:59 AM

---Advertisement---

सोनभद्:-सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबा ढाबा के नजदीक पसही बगही मार्ग के बीच मुख्य मार्ग हिन्दुआरी-मिर्जापुर पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सब्जियां बेचने जा रहे मंडी में नवयुवक विजय मौर्य की घटना स्थल पर हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवखरी निवासी विजय कुमार मौर्य(21)वर्ष पुत्र परमेश्वर मौर्य आज सुबह सब्जी लेकर वाइक से मंडी हिन्दुआरी जा रहा था।बाबा ढाबा के आगे हिन्दुआरी मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर पसही बगही के बीच अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई।किसी ने घर वालों को सूचना दी।घर वाले मौके पर पहुंच कर मृतक विजय को घर ले गए।घर पहुँचते दीपावली पर्व की खुशी मातम में बदल गई।किसी ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मृतक के घर पहुंची।पुलिस घटनास्थल की जानकारी प्राप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment