महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ (WTEA) की बैठक सम्पन्न ।संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन।

By:

On: Wednesday, October 19, 2022 1:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की प्रदेश संयोजिका रीनू वर्मा द्वारा जनपद सोनभद्र की जिलाध्यक्ष साधना सारंग एवं महामंत्री शशि बाला सिंह को मनोनीत किया गया। ।

             जनपद से श्रीमती शीतल दहलान संघ की प्रदेश उपाध्यक्षा,श्रीमती मीना भारती को मंडल महामंत्री एवम जोनल अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष पद पर भी लोगों को मनोनीत किया गया।

   महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ WTEA की प्रदेश संयोजिका रीनू व प्रदेश टीम द्वारा पूरी आशा जताई गई कि नवागत पदाधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए अपने संघ के नाम को सिद्ध किया जाएगा । शीतल दहलान ने कहा की नवीन जिम्मेदारी चुनौती और संघर्ष साथ लेकर आती है पर जीतते वहीं हैं जो इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी अध्यापिकाओं को विश्वास दिलाती हूं कि किसी भी शिक्षका बहन की समस्या के साथ संगठन हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा । शीतल दहलान ने सभी से आह्वान किया कि सभी मिलकर महिला सशक्तिकरण संगठन को मजबूत बनायें जिससे कि हम शिक्षक हित में साथ कार्य कर सकें व प्रदेश नेतृत्व को मजबूती प्रदान कर सकें। प्रदेश अध्यक्षा सुनीता सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment