(संवाददाता — संजय सिंह)आज बुधवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग/ एरिया डामिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्य़ाओं को सुनने व उनकी समस्याओं की हरसम्भव निराकरण कराये जाने
तथा महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देने की आवश्यकता है । स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हे निडर होकर मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़िहान श्री अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शकंर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री आशीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु श्री अमित कुमार सहित जनपद के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन*
---Advertisement---

